मनचाहा जब पुचकार लिया
मनचाहा जब फटकार दिया
रिश्तों ने आजकल के
जी भर के इस्तेमाल किया
जब जी में आया पूछ लिया
मन न किया तो फेर मुंह लिया
भावुक नाज़ुक जज़्बातों को
वाद विवाद में तौल दिया
ख़ुद का हुआ तो समझ लिया
दूजे का सब परख लिया
अपनी कही तो कहते गए
औरों की हर बात में फर्क किया
औरों की हर बात में फर्क किया
✍️✍️
