एक दिन पूछ बैठी

माचिस मुझसे इठलाए

तू जलन दिलाए औरों को

या सब मुझसे जल जाए


धुआँधार अंदाज़ तेरे या

मेरी ज्वलनशील अदाएं

तर्ज़ तेरे भड़काए या

मुझसे हैं सब गभराएं


तेज़ तेरे नैनन की ज्योति

या लौ मेरी चमकीली

सुलग जाऊं क्षण भर में मैं

या शख्सियत तेरी हठीली


दमदार लफ़्ज़ तेरे

या पैने मेरे वार

लगागे आग आज देखें

कौन ज़्यादा दमदार

आखि़र कौन ज़्यादा दमदार

✍️✍️