लिख लेती हूं थोड़ा जब भर जाती हूं,,
दर्द से यकायक बिखर जाती हूं

लिख लेती हूं थोड़ा जब सिहर जाती हूं,,
परिस्थितियों से लड़ लड़ बिथर जाती हूं

लिख लेती हूं थोड़ा जब थक जाती हूं,,
हालातों से जूझ जूझ पक जाती हूं

लिख लेती हूं थोड़ा जब ऊब जाती हूं,,
कठिनाईयों के कुएँ में डूब जाती हूं

लिख लेती हूं थोड़ा जब टूट जाती हूं,,
ख़ुद ही ख़ुद से जब रूठ जाती हूं!!
✍️✍️