माथे पर वो तेरा हर रोज़ मुझे चूमना
मन का मेरे वो बेकाबू होकर झूमना
हाथों को वो तेरा धीरे से थामना
आँखों ही आँखों में दिल को बांधना
चेहरे पर वो तेरा नाज़ुक सा स्पर्श
जज़्बातों का वो मेरे चहकना सहर्ष
लबों का वो तेरे लबों से अनुबंध
एहसासों का मेरे वो बहकना स्वच्छंद
✍️✍️
