क्या है वो जज़्बातों का पीछे पीछे चलना
या यादों के बादलों का बार बार घुमड़ना
क्या है वो समय की चाक पर एहसासों का चढ़ना
या उन बेशकीमती लम्हों का संग संग चलना
क्या है वो अनकही बातों का लबों पर उभरना
या उन चुप्पियों में दबे स्वरों का उमड़ना
क्या है वो ख्वाहिशों के पंखों का बार बार खुलना
या उन हसरतों की झीनी चादर का बुनना
न जाने कैसा है ये ज़िंदगी का निर्झर झरना
क़दम दर क़दम ख़ुद से आगे निकलना
क़दम दर क़दम ख़ुद से ही आगे निकलना
✍️✍️
