पूछता है जब कोई 
कैसा है हाल,,
"कुछ नहीं" ढक लेता है 
मन का मलाल

उठते हैं जब कभी 
समय पर सवाल,,
"कुछ नहीं"संभाल लेता है 
दिल का बुरा हाल

चेहरे पर उभर आता है 
जब कभी मन का गुबार,,
"कुछ नहीं" बन खड़ा होता है
जज्बातों की ढाल

"कुछ नहीं " ने छुपा रखें है 
सबके दिलों के लेखे,,
"कुछ नहीं "के पीछे 
कौन झाँक कर देखे!!
✍️✍️