कुछ अपने अनजाने से
अब डरते हैं नज़र मिलाने से
करते हैं दिखावा यूं तो
हरदम साथ निभाने का
मगर मिलता है आनंद
उनको औरों को गिराने से
समझते हैं यूं तो ख़ुद
को क़ाबिल बहुत
मगर चूकते नहीं कभी भी
वो औरों पर लांछन लगाने से
कुछ अपने अनजाने से
यूं तो हैं जाने पहचाने से
देखो जो क़रीब से
तो दिखते हैं हरपल बैगाने से
✍️✍️
