कुछ लोगों के रवईयों ने बदल डाला 

तो कुछ लोगों की बेरूखी ने

कुछ लोगों की नज़रअंदाजी ने बदल डाला

तो कुछ लोगों की रोका टोकी ने


कुछ लोगों की आनाकानी ने बदल डाला

तो कुछ लोगों की मनमानी ने

कुछ लोगों की बेज़ारी ने बदल डाला

तो कुछ लोगों की बेईमानी ने 


अब जब पूरी तरह 

बदल चुके हैं हम 

तो वापस आना मुश्किल है

ज़हन का पता नहीं मगर

ज़िद्द पड़ अड़ा ये दिल है

✍️✍️