कुछ हल्के से कुछ भारी से

एहसास भी कुछ खाली से


कुछ प्रत्यक्ष से कुछ लुप्त से

ख़्वाब भी कुछ अक्स से


कुछ नर्म से कुछ सख़्त से

जज़्बात भी कुछ दरख़्त से


कुछ पास से कुछ दूर से

हालात भी मज़बूर से


कुछ धीरे से कुछ तेज़ से

लोग कुछ परहेज़ से

✍️✍️