मिले जो वक्त किसी रोज़ तुम्हें
तो आ जाना तुम पास मेरे
तमाम उलझनों को छोड़कर
सहेज रखें हैं मैंने एहसास कई
दिल में एक अरसे से जोड़कर
उठे जो तलब किसी रोज़ तुमको
तो आ जाना तुम पास मेरे
सारे रिवाज़ों को तोड़कर
सहेज रखें हैं मैंने जज़्बात कई
दिल में कबसे संजोकर
क़दम जो उठें किसी रोज़ तेरे
तो आ जाना तुम पास मेरे
झिझक का पिंजरा खोलकर
बतानी हैं तुमको बातें बहुत सी
रखी है जो मैंने कबसे
दिल में संभालकर
✍️✍️
