खुदगर्ज नहीं हूं बस दूर हो गईं हूं

लोगों की दख़लंदाज़ी से टूट कर चूर हो गईं हूं


हकीकतों की अपेक्षाओं से मजबूर हो गईं हूं

ख्वाहिशों की सिसकियों से बेनूर हो गईं हूं


परवाह नहीं है यहां किसी को किसी के जज़्बातों की

इसलिए ख़ुद ही ख़ुद में मगरूर हो गईं हूं


भावनाओं की नहीं है यहां क़दर किसी को

इसलिए ओपचारिकताओं से कोसों दूर हो गईं हूं

✍️✍️