लगाव औरों से ही नहीं

ख़ुद से भी कीजिए

छोटी छोटी बातों पर

मन को आहत

मत कीजिए


दिल में भरकर नहीं

दिल भरकर जी लीजिए

औरों को ही नहीं

ख़ुद को भी थोड़ा

समय दीजिए


आधा अधूरा नहीं

पूर्णता से कीजिए

ज़िंदगी को यूं ही

व्यर्थ न जाने दीजिए

✍️✍️