छल कपट कभी भाया नहीं
बनावटी बातों से कभी
किसी को रिझाया नहीं
आया जो दिल में वो
ज़ुबान से ज़ाहिर किया
झूठ फरेब से दूर रहने में
ख़ुद को माहिर किया
साफ़ हृदय से ज़िंदगी
के पथ पर चलती रही
आई जो मुश्किलें तो
ख़ुद ही संभलती रही
समझा जो ना मुझको
उसको टोका नहीं
छोड़ कर जाने वालों को
कभी रोका नहीं
✍️✍️
