ख़ुद को ढूंढते ढूंढते ही
मैंने तुझको पाया है
तेरी गैरमौजूदगी में
मैंने बहुत कुछ गवाया है
ना ही अब किसी से कोई
शिकायत है और ना ही अब
गलतफहमियों का साया है
दूरियों ने तेरी मुझे
नज़दीकियों का
एहसास कराया है
जबसे मिला है तू मुझे
तूने बहुत कुछ सिखाया है
तेरे संग चल कर ही मुझे
सही मायनों में ज़िन्दगी
जीने का हुनर आया है
✍️✍️
