औरों में खोने से अच्छा 

ख़ुद ही ख़ुद में खोना है

कल की चिंता क्यों करें

जब जो होना है वो तो होना है


औरों के मुताबिक़ चलने से बेहतर

ख़ुद के दिल की सुनना है

लोग क्या कहेंगे ये हम क्यों सोचें

जिसको जो कहना है वो तो कहना है


औरों पर निर्भर होने से अच्छा

ख़ुद के पैरों पर चलना है

लड़खड़ाने से क्यों डरें हम

कुछ पाना है तो कुछ खोना है

✍️✍️