खोया जो मैंने इस साल 

वो दिल के बेहद करीब था

पल पल करवटें 

बदलती ज़िंदगी में

सबसे अज़ीज़ था


आया तूफ़ान ऐसा 

एक ही झटके में

सबकुछ बिखर गया

खुशियों का माहौल 

पल भर में

मातम में बदल गया


जीवन का खूबसूरत पहलू

ना जाने कब और किधर गया

क़हक़हों का शोर पल भर में

दर्द की दहशत में सिहर गया

✍️✍️