जबरदस्ती की नज़दीकियों

से भली दूरियाँ बेमिसाल हैं

खोखले जज़्बातों पर

जायज़ एहसासों को मलाल हैं


स्वार्थी रिश्तों से भला

गैरों का प्यार है

मतलब के बने संबंधों पर

उठाता अपनापन सवाल है


मीठे झूठ से अच्छा

कड़वी सच्चाई का इकरार है

दिखावों की महफिलों

में होती स्वाभाविकता शर्मसार है

✍️✍️