रुकिए की रुकना ज़रूरी है
बेमन चलते जाना
भला कौनसी मज़बूरी है
बोलिए की बोलना ज़रूरी है
अंदर ही अंदर घुटना
भला कौन सी मज़बूरी है
जुड़िए की जुड़ना ज़रूरी है
दूरियों में तड़पना
भला कौन सी मज़बूरी है
सुनिए की सुनना ज़रूरी है
ख़ुद को हर मर्तबा
दरकिनार करना
भला कौन सी मज़बूरी है
✍️✍️
