जानने वाले हज़ारों से अच्छा
एक करीबी का होना ज़रूरी है
दिल ना मिले जिनसे उनसे
रिश्ते निभाना कौनसी मज़बूरी है
जताने वाले हज़ारों से बेहतर
एक निभाने वाला ज़रूरी है
जो साथ ना दे सके मौके पर
उनसे जुड़े रहना कौनसी मज़बूरी है
कमियाँ गिनवाने वाले हज़ारों से अच्छा
एक सराहना करने वाला बेहद ज़रूरी है
जो समझे ना आपके मौन को
उनपर लफ़्ज़ ज़ाया करना कौनसी मज़बूरी है
✍️✍️
