कड़वाहट रिश्तों की

मिटाते चलिए

दिलों के दरमियान पनपी

दूरियां हटाते चलिए


एक दूजे की

गलतियों को भुलाते चलिए

सोच मिले न मिले

मगर हाथ मिलाते चलिए


ज़िंदगी है क्षणभंगुर

इसका एहसास

इक दूजे को दिलवाते चलिए

दिल मिले ना मिले

मगर साथ निभाते चलिए

कड़वाहट रिश्तों की मिटाते चलिए

✍️✍️