इस बार करवाचौथ पर 

इक दूजे को महज़ प्यार ही नहीं

बल्कि आपसी समझ का भी तोहफ़ा दीजिए

मिट जाएं सारी गलाफहमियाँ

उपहार कुछ ऐसा अनोखा दीजिए


इस बार करवाचौथ पर

इक दूजे को महज़ स्नेह का ही नहीं

बल्कि आपसी विश्वास का भी तोहफ़ा दीजिए

मिट जाएं सारी शिकायतें 

नज़राना कुछ ऐसा अनोखा दीजिए


इस बार करवाचौथ पर

इक दूजे को महज़ साथ का ही नहीं

बल्कि सराहना का भी तोहफ़ा दीजिए

मिट जाएं जो सारे दर्द

सुकून कुछ ऐसा अनोखा दीजिए

✍️✍️