कहाँ से चले थे और कहाँ आ गए हम

मुस्कुराहटों से ज़्यादा गमों को भा गए हम




नादानियों को छोड़ पीछे 

समझदारियों में उलझ गए हम

ज़रूरतों के पीछे भागते भागते 

ना जाने कहाँ खो गए हम




मनमर्जियों का लुत्फ़ छोड़ 

समझौतों के दलदल में धस गए हम

ज़्यादा से ज़्यादा पाने की चाह में 

ख़ुद में ही सिमट गए हम




अब ना तो हैं वो सुकून भरे दिन और 

ना ही चैन से बसर होती वो रातें

जब खामोशियों में भी 

बयां हो जाती थी दिलों की वो बातें

✍️✍️