कभी हँस लिए
कभी रो लिए
कुछ इस तरह से
हमने जज़्बात संजो लिए
कभी कह दिए
कभी सुन लिए
कुछ इस तरह से
हमने जज़्बात बुन लिए
कभी चल दिए
कभी रुक लिए
कुछ इस तरह से
हमने रुख जज़्बात
के बदल दिए
कभी थाम लिए
कभी छोड़ दिए
कुछ इस तरह से
हमने जज़्बातों के
पन्ने मोड़ दिए
✍️✍️
संजो(preserve)
