कभी तो होगा सुकून

कभी तो मिटेंगी बेचैनियां

कभी तो कटेंगें दुःख सारे

कभी तो होंगी आसानियां


कभी तो आयेंगे रास लम्हें

कभी तो घटेंगी ज़िम्मेदारियां

कभी तो छटेंगे गम के बादल

कभी तो होंगी आजादियाँ


कभी तो समझेगा

दिल का हाल कोई

कभी तो मौन के होंगें मायने

कभी तो जज़्बात न होंगे व्यर्थ

कभी तो लोग पहनेंगे आईने

कभी तो लोग पहनेंगे आईने!!

✍️✍️