सुनता क्यों नहीं खुद को
ख़ुद के भीतर कभी
झाँकता क्यों नहीं
औरों को मनाने से पहले
ख़ुद की क्यों मानता तू नहीं
मिलेगा ना कुछ भी बाहर
बेवजह भटकता रहेगा
करेगा जब जब
औरों के दिल की
ख़ुद के दिल को
खटकता रहेगा
तेरे अलावा कोई तुझे
खुश ना कभी कर पाएगा
समझा जो ना तू अब भी
जीवनपर्यंत पछताएगा
जीवनपर्यंत पछताएगा
✍️✍️
