ख़ामोश लबों पर
बोल कोई सजा गया
रोती हुई आंखों को
हँसना कोई सिखा गया
बुझती हुई उम्मीदों की
लौ कोई जला गया
थमती हुई सांसों की
रफ़्तार कोई बढ़ा गया
रुकी हुई सी धड़कनों की
धड़क कोई खनका गया
सहमी हुई सी जिंदगी को
यक़ीन कोई दिला गया
शायद था वो कोई लम्हा
या फिर था वो कोई पल
जो भी था जैसा भी था मगर
ख़ुद के लिए जीना सिखा गया
✍️✍️
