झूठ घूमे गली गली

सच का जीना दुश्वार है

रख पर्दों में यथार्थ को

झूठ सिर पर सवार है


झूठ चले सीना तान

सच की कुतरी ज़ुबान है

झूठ के पैरों तले

कुचला सच का जहान है


झूठ के बोले जीत है

सच के बोले हार

घोंट के गला सत्य का

असत्य की हो रही जय जयकार

असत्य की हो रही जय जयकार

✍️✍️