छोटे छोटे झूठों की
देखो कैसी शान है
इनकी पूछ को देख
सच खड़ा हैरान है
न कोई मसला
न ही कोई मलाल है
हल सारी शिकायतों का
झूठ ही फिलहाल है
न किसी से अनबन
न ही खिंचाव है
झूठ मनमुटावों से
एक ही बचाव है
न ही कोई शक
न ही तनाव है
झूठ सारे सवालों का
एक मात्र जवाब है
✍️✍️
