जैसी हूं अंदर

वैसी ही बाहर नज़र आती हूं

आ जाए ज़ुबान पर जो कोई बात

तो उसे कहने से ख़ुद को ना रोक पाती हूं


जैसी हूं अंदर

वैसी ही बाहर नज़र आती हूं

लग जाए जो दिल को कोई बात

तो भावनाओं को चेहरे पर

उजागर होने से ना रोक पाती हूं


जैसी हूं अंदर

वैसी ही बाहर नज़र आती हूं

करे जो कोई नज़रंदाज़ बेवजह

तो उससे दूरी बनाने में

इक पल को भी ना कतराती हूं


जैसी हूं अंदर

वैसी ही बाहर नज़र आती हूं

पहुंचाए जो कोई ठेस बार बार

तो उससे मुंह फेर लेने में

इक पल की भी देर ना लगाती हूं

✍️✍️