बेजान हो चुकी ख्वाहिशों

में जान फूंकने की जद्दोजहद

में ज़िंदगी गुज़र जाती है

दम तोड़ती हकीकतों की

परवरिश कहाँ काम आती है


खुद को खुद से मिलवाने की

जद्दोजहद में ज़िंदगी गुज़र जाती है

औरों को समझने की कोशिशें

कहाँ मुक़म्मल हो पाती हैं


उलझे सवालों के जवाब

ढूंढने की जद्दोजहद में ही

ज़िंदगी गुज़र जाती है

कैसे बसर हो सफ़र-ए-हयात

इसी कश्मकश में उम्र बीत जाती है

✍️✍️

सफ़र-ए-हयात(journey of life)