अब जब दिल भर आता है
तो सबकुछ मुंह पर बोल देते हैं
राज़ जो दफ़न किए हैं सीने में
वो झट से खोल देते हैं
ना रोकते हैं अश्कों की धार को
ना दबाते हैं अल्फाजों के गुबार को
जज्बातों को कर रिहा
दिल की चारदीवारियों से
एहसासों के कपाट झट से खोल देते हैं
आख़िर क्यों और कब तक
दबाया जाए अंतर्मन के भावों को
और कब तक बिसराया जाए जहन में
नित्यप्रति दम तोड़ते ख़्वाबों को
✍️✍️
