जा ही रहे थे जब तो साथ अपने
वो सारी मुलाकातें भी ले जाते
बिताई थी जो कभी साथ साथ
वो तमाम रातें भी ले जाते
रखे थे जो सिरहाने समेट कभी
वो बेशकीमती जज़्बात भी ले जाते
जब जा ही रहे थे छोड़कर साथ
तो वो दर्द भरी तमाम
सौगातें भी ले जाते
जा ही रहे थे जब तो साथ अपने
वो आँखों में सजाए तमाम
ख़्वाब भी ले जाते
संजोए थे जो साथ कभी लम्हें
उनके बिखरने का अजाब भी ले जाते
✍️✍️
अजाब (pain/दर्द)
