खुश हैं जो आपके बिना

उनकी फ़िक्र क्या करना

मतलब नहीं जिन्हें आपसे

उनका ज़िक्र क्या करना


खिलाफ़ खड़े जो आपके

उनसे उम्मीद क्या करना

ठेस पहुचाएं जो आपको

उनसे प्रीत कैसी करना


भरोसा नहीं जिन्हें आपपर

उनपर विश्वास क्या करना

समझे जो ना दर्द आपका

उनसे इत्तेफ़ाक कैसा रखना

✍️✍️