इशारों इशारों में

वो दिल की बात कह गए

अटके थे जो जज़्बात ज़ुबान पर

वो आज आंखों से बह गए


लब रहे ख़ामोश मगर

एहसास गुफ्तगू कर गए

दूरियों के साए आज

नज़दीकियों में ढल गए


ग़ैर थे जो कल तलक

वो आज ख़ास बन गए

तकल्लुफ़ के सिलसिले

आज आश्नाई में बदल गए

✍️✍️


आश्नाई(love)