इल्ज़ाम भी बहुत हैं
और शिकायतें भी बहुत हैं
ख़ुद के मन का करने की
लगी हमपर तोहमतें भी बहुत हैं
अदावतें भी बहुत हैं
और नफ़रतें भी बहुत हैं
बेमतलब के रिवाजों को
नज़रंदाज़ करने की
चली हमपर हुकूमतें भी बहुत हैं
रुस्वाइयाँ भी बहुत हैं
और गुमनामियाँ भी बहुत हैं
रिश्तों को शिद्दत से निभाने की
मिली हमको बेशुमार
बदनामियाँ भी बहुत हैं
✍️✍️
अदावत(दुश्मनी/वैर)
रुसवाई(अपमान/बदनाम)
