इक इंतज़ार हमेशा रहता है
उन भूले बिसरे लम्हों का
इक ख्याल हमेशा रहता है
उन भटके हुए से सपनों का
इक शोर हमेशा रहता है
गुमराह हुई आवाज़ों का
इक ज़ोर हमेशा रहता है
उन तरसते हुए से वादों का
इक कसक हमेशा रहती है
उन बदले हुए से अपनों की
इक आस हमेशा रहती है
उन भ्रमित हुए से बेक़द्रो की
✍️✍️
