हुनर हां में हां मिलाने का 

आज़माते चलिए

कुछ इस तरह से

रिश्ते निभाते चलिए


क़दर जो ना करे आपकी 

उन्हें भुलाते चलिए

कुछ इस तरह से 

ख़ुद को सुलझाते चलिए


ज़ुबान पर आ जाए जो कोई 

बात तो उसे बताते चलिए

कुछ इस तरह से 

दिल से बोझ हटाते चलिए


परवाह करे जो आपकी 

उसे अपनाते चलिए

कुछ इस तरह से ज़िंदगी को 

आसान बनाते चलिए

✍️✍️