छोड़े दे जो तुमको कोई

रोको मत उसे जाने दो

जोड़ सके जो कोई तुमको

उसे हृदय समाने दो


तोड़ जाए जो तुमको कोई

उसे फ़ौरन दफ़ा करो

दिल की उलझी राहों को

हर मर्तबा सफ़ा करो


संभालों ख़ुद ही को ख़ुद से

औरों से ना उम्मीद करो

लोग रहेंगे आते जाते

तुम ख़ुद को न व्यर्थ ही

व्यतीत करो

✍️✍️