टूटकर ख़ुद जो
दूसरे को जोड़ देते हैं
हां होते हैं ऐसे लोग भी
जो पल भर में
हवाओं का रुख मोड़ देते हैं
ना जताते हैं कोई एहसान
ना दिखाते हैं नीचा
हां होते हैं ऐसे लोग भी
जो खिला देते हैं
कठिन दौर में
आसानियों का बगीचा
ना करते हैं लड़ाई
ना बिगाड़ते हैं लहज़ा
हां होते हैं ऐसे लोग भी
जो पल भर में
भर देते हैं सुकून से
बिलखता हुआ कलेजा
✍️✍️
