होकर मायूस यूं न
ज़िंदगी को आज़ाद कीजिए
यथार्थ की दुनिया में
हसरतों को आबाद कीजिए
डगर ख्वाबों की लंबी है मगर
ज़रा हाथ दीजिए
हो सके जहां तक
वहां तक साथ दीजिए
खा जाती हैं खामोशियाँ
कुछ बात कीजिए
लग जाते हैं जाले दूरियों में भी
इक मुलाक़ात कीजिए
होकर मायूस यूं न
वक्त को बर्बाद कीजिए
हादसे हुए तमाम मगर
इक नई शुरुवात कीजिए
✍️✍️
