मुकम्मल होती नहीं
कोई चीज़ यहाँ पर
हर शय अधूरी है
हकीकतों को
अपनाने की खातिर
चंद हसरतें ज़रूरी हैं
मुसलसल चलती नहीं
ज़िंदगी किसी की
रुकावटें ज़रूरी हैं
मंज़िलों तक
पहुंचने की खातिर
जीत की लत भी ज़रूरी है
मयस्सर होती नहीं
यहाँ पर ख्वाहिशें सबकी
रुसवाईयाँ भी ज़रूरी हैं
तमन्नाओं को पाने की खातिर
हासिल की तलब भी ज़रूरी है
✍️✍️
