हर हाल में ज़िंदा रखते हैं

कभी मरने नहीं देते

सपने कभी टूटकर

बिखरने नहीं देते


हर हाल में साथ निभाते हैं

कभी तन्हा होने नहीं देते

ख़्वाब कभी थक कर

थमने नहीं देते


हर हाल में उम्मीद जगाते हैं

कभी मायूस होने नहीं देते

स्वप्न कभी उदासियों को

ठहरने नहीं देते

✍️✍️