बिन बोले जो समझे मन को
क्या ऐसे भी लोग होते हैं,,
औरों को समझने खातिर 
हम रोज़ ख़ुद को खोते हैं

बिन गिरे जो पकड़े दामन
क्या ऐसे भी लोग होते हैं,,
औरों संग चलने खातिर
हम रोज़ ग़ाफ़िल होते हैं

बिन बहाए जो पोछे अश्रु
क्या ऐसे भी लोग होते हैं,,
औरों का दिल रखने खातिर
हम तन्हाइयों में रोते हैं

बिन बोले जो हाथ बढ़ाए
क्या ऐसे भी लोग होते हैं,,
औरों से क़दम मिलाने खातिर
हम रोज़ गुमराह होते हैं!!
✍️✍️