दिल पर गुज़रे हर दर्द की
ख़बर हम रखते हैं
बंद लबों से जो हो जाए ज़ाहिर
हम कुछ ऐसा हुनर रखते हैं
जो भाए ना मन को
उसको कहने से ना डरते हैं
गिर गिर कर ही सही मगर हम
हर रोज़ थोड़ा थोड़ा संभलते हैं
तासीर मीठी और
सोच जीवंत रखते हैं
तनकीद से कोसों दूर
हम अपना सफ़र रखते हैं
✍️✍️
तनकीद(आलोचना/criticism)
