गूंगे बहरों का ये शहर है साहब
यहां कोई पुकारने पर आता नहीं
दिखावों का ओढ़ें हैं सब लिबास यहां
असलियत कोई अपनी दिखाता नहीं
व्यावहारिकता का ये दौर है साहब
यहां कोई दिल से किसी को अपनाता नहीं
गूंगे बहरों का ये शहर है साहब
यहां कोई किसी का दर्द सुन पाता नहीं
✍️✍️
