चुप हैं तो सब ठीक
बोल दो जो इक दफा
तो हंगामा मच जाता है
दिल में भर भरकर
आख़िर कोई कब
तक रह पाता है
हामी जो भरते जाओ
झूठ पे झूठ पर तो सब ठीक
मुकर जाओ जो इक दफा
तो हंगामा मच जाता है
उतर जाते हैं चेहरे सबके
जब सच सामने आता है
समझौतों की इस दुनिया का
बस इतना सा फ़साना है
उठाने का नहीं ये
गिराने का ज़माना है
✍️✍️
