खाता एक रिश्तों 

का ऐसा खुलवाइए

अपनेपन की पूंजी 

निवेश करवाईए 


स्नेह और समझ की 

नित्य नई FD बनवाइए

शिकवे शिकायतों की 

हर माह कटौती करवाईए 


प्रेम और विश्वास का 

mutual fund करवाईए

समझ और 

साझेदारी के निवेश से

ताउम्र रिश्तों 

का लाभ उठाईये 


खाता एक रिश्तों 

का ऐसा खुलवाइए!!!

✍️✍️