चित्त की शांति
और दिल का सुकून है
एकांत का अपना
एक अलग ही जुनून है
ख़ुद से मिलने का
ये अलग ही तरीका है
अकेले रहना का भी
एक अलग ही सलीक़ा है
न किसी से समझौता
न बिगड़ता मिजाज़ है
तन्हाई की अपनी
एक अलग ही आवाज़ है
अकेले हैं जब तक
जमकर मज़ा लीजिए
हर इक पल को
मुस्कुराहटों से सजा दीजिए
मुस्कुराहटों से सजा दीजिए
✍️✍️
