अगणित आँसुओं के बीच
मुस्कुरुहाटों के चंद
मोती ढूंढ लेना
एक विकल्प है
बेहिसाब उलझनों के बीच
सुकून के चंद
लम्हें ढूंढ लेना
एक विकल्प है
अनंत निराशाओं के बीच
उम्मीद के चंद
कतरे ढूंढ लेना
एक विकल्प है
असंख्य अवसादों के बीच
प्रसन्नता के चंद
पल संजो लेना
भी एक विकल्प है
✍️✍️
