आधी बहरी
आधी गूंगी
आधी दुनिया अनजान है,,
जैसी जिसकी 
कट जाए ज़िंदगी
वही उसकी पहचान है

आधी बुद्धू
आधी तेज़
आधी दुनिया महान है,,
जो जैसा जाने जिसको
उसी से चलता काम है

आधी फीकी
आधी नमकीन
आधी रंग रंगीली है,,
किसी की दोस्त
किसी की दुश्मन
किसी की ख़ास सहेली है!!
✍️✍️